पहले मुर्गी आई या अंडा आया?

पहले मुर्गी आई या अंडा आया Who came first egg or chicken

शायद यह सवाल पहले आपसे किसी ने जरूर पूछा हो लेकिन यह सवाल जितना छोटा होता है उतना ही पेचीदा है। जैसे ही सवाल हमारे दिमाग मे आता है तो हमे लगता है की मुर्गी आई लेकिन फिर अगला सवाल हमारे दिमाग मे यह उठता है की मुर्गी कहा से आई, वो भी तो अंडे मे से जन्म लेती है। तो चलो आज इसी टॉपिक पर पता करते है की पहले मुर्गी आई या अंडा?

डेली एक्सप्रेस मे प्रकाशित एक शोध के अनुसार यह बताया गया की पहले मुर्गी आई क्योकि अंडे की जो ऊपरी परत(खोल) होती है वह ओवोक्लाइडिन नामक एक प्रोटीन से बनती है जो केवल मुर्गी के गर्भाशय मे पाया जाता है। जिससे यह पता चलता है की अंडा पहले मुर्गी के पेट से ही बना। शेफील्‍ड और वारविक यूनिवर्सिटी की ओरडॉक्‍टर कोलीन का मानना है कि इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्‍त वैज्ञानिक सबूत भी हैं। मुर्गियों की ओवरी से प्रोटीन पैदा होता है और उसी से अंडा बना है। यह बात अंडे को खोलकर टेस्‍ट करने पर पता चली है। वैज्ञानिकों ने कंप्‍यूटर हेक्‍टर की मदद से अंडे को खोला था

सवाल यह उठता है की आखिर मुर्गी का निर्माण सर्वप्रथम कैसे हुआ? इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।

यह भी पढे :-